शहर

हरियाणा में हरियाली तीज के मौके पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, सरकार ने जारी किया आदेश

Hariyali Teej: हरियाणा में हरियाली तीज पर सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कहा गया है कि हरियाणा में सात अगस्त यानी बुधवार को सभी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Hariyali Teej: हरियाणा सरकार ने हरियाली तीज के मौके पर राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया है कि हरियाली तीज के दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी। निर्देश में कहा गया है कि छह अगस्त को होने वाला अवकाश सात अगस्त को होगा। यानी कि हरियाणा में छह अगस्त को स्कूल बंद नहीं रहेगा, बल्कि सात अगस्त को हरियाली तीज की छुट्टी रहेगी।

hariyali teej

छुट्टी की घोषणा

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एससीईआरटी निदेशक, प्रदेश के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीईईओ, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के नाम पत्र जारी किया है और कहा है कि 25 जनवरी को जारी पत्र में पहले छह अगस्त को छुट्टी होनी थी, लेकिन विभाग ने अब अपने आदेश में बदलाव किया है और अब स्थानीय अवकाश सात अगस्त को रहेगा। विभाग ने कहा कि छह अगस्त को कक्षाएं संचालित होंगी। वहीं, सात अगस्त को स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article