शहर

पंचकूला में लगातार हो रही बारिश, घग्घर नदी का बढ़ा जलस्तर; चेतावनी जारी

हरियाणा के पंचकुला में भारी बारिश से घग्घर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लोगों से सचेत रहने की अपील की जा रही है। प्रशासन ने जिलेभर में धारा 144 लागू कर दिया है। यहां की सड़कों पर पानी भर गया है और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है-

Image

पंचकुला में उफान पर घग्घर नदी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Haryana: पूरे देश में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से कहीं-कहीं बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कहीं जलभराव से सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भर आया है। इसके साथ कही कई जगहों पर जलभराव के कारण हादसे भी हो रहे हैं। ऐसा ही हाल हरियाणा का भी है। हरियाणा के पंचकूला में रविवार को लगातार बारिश हुई, जिसके कारण यहां पर घग्गर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पूरे जिले में घारा 144 लागू कर दी गई है। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है।

हरियाणा में उफान पर घग्घर नदी

हरियाणा समेत कई राज्यों में मानसून अपने चरम पर है। प्रदेश के पंचकूला में रविवार की सुबह से हो रही तेज बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है। लोगों को नदियों में उतरने से मना किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग नदी में नहाते नजर आ रहे हैं।

नदी-नाले से दूर रहने की अपील

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, पंचकूला में अगले कुछ घंटे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लगातार बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है।

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

आगामी कुछ दिनों के लिए लोगों को नदियों के पास जाने से मना किया जा रहा है। पंचकूला के अलावा अंबाला में शनिवार की रात भारी बारिश हुई, जिसके बाद जिले के अधिकांश हिस्से जलमग्न हो गए। यहां की सड़कों पर पानी भर गया है और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

इनपुट- AINS

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article