दिल्ली

दिल्ली में फिर काल बनी बारिश, पार्क में भरे पानी में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत; मचा कोहराम

दिल्ली में बारिश काल बनकर बरस रही है। भारी बारिश से हुए जलभराव के कारण रोहिणी में पार्क में जलभराव से बने तालब में डूबने से एक 7 साल के मासूम की जान चली गई। बच्चा पार्क में नहाने गया था-

Image

दिल्ली में पानी में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत

Photo : ANI

Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक दुखता मामला सामने आया है, जहां बारिश के कारण बने एक तालाब में डूबने से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले वहां पहुंचे। घटना रोहिणी के सेक्टर 20 के पार्क की है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जलभरावा के कारण दिल्ली में लोगों का बुरा हाल है, एक ओर जहां जन जीवन प्रभावित है, वहीं दूसीर ओर जलभराव से लोग हादसे का भी शिकार हो रहे हैं।

7 साल के मासूम की गई जान

इन दिनों दश भर में बारिश हो रही है। कहीं-कहीं भारी बारिश से जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। जगह-जगह पानी भरने से एक ओर जहां लोगों और वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर जलभराव के कारण कई हादसे भी हो रहे हैं। रोहिणी के पार्क में जलभराव से जमा हुए पानी में डूबने से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई।

मौसम विभाग का अनुमान

दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार दोपहर भारी बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात जाम हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में और बारिश होने का अनुमान जताया है।

जलभराव से हो रहे हादसे

बारिश के कारण सड़के जलमग्न हो गई हैं। नजफगढ़ फिरनी रोड पर जलभराव और छावला स्टैंड के पास तीन क्लस्टर बसों के खराब होने से यातायात बाधित हुआ। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर जलभराव के बारे में सात और पेड़ गिरने के बारे में चार शिकायतें प्राप्त हुईं।

जलभराव से परेशान लोग

हाल ही दिल्ली के रोहिणी स्थित एक पार्क में के कारण बने तालाब में डूबने से एक 7 साल के बच्चे की जान चली गई। पुलिस का इसे लेकर कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है: दिल्ली पुलिस

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article