शहर

हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक बोल्डर गिरने से बाधित, लाइन क्लियर करने के प्रयास जारी

Haridwar News: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर बड़ा बोल्डर गिरने से हरिद्वार- ऋषिकेश रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। रेलवे कर्मचारी मौके पर हैं और लाइक को क्लियर करने का काम चल रहा है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (ANI)

Haridwar Rishikesh railway track: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा बोल्डर गिर गया है। इस कारण रेलवे मार्ग बाधित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह हरिद्वार- ऋषिकेश रूट है, जहां ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल रुक गई है। दूसरी ओर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति सामान्य करने के लिए प्रयास जारी हैं।

हरिद्वार रेलवे के कर्मचारी करण सिंह ने बताया, '50 से 60 कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। अन्य कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया है। हमारा प्रयास है कि हम जल्द ही मार्ग को बहाल कर पाएं।'

बताया गया कि कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ट्रैक को बहाल करने में 8-10 घंटे लग सकते हैं।

(खबर अपडेट की जा रही है)

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!