Hamirpur Triple Murder: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से ट्रिपल मर्डर की वारदार सामने आई है। जहां गृह कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी और ससुर की निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड जांच पड़ताल में जुटी है।
ट्रिपल मर्डर से सहमे लोग
हमीरपुर में हुए इस ट्रिपल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। जहां गृह कलह से परेशान पति ने सबसे पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की। फिर ससुर को भी मौत के घाट उतार दिया और खुद की जान ले ली। पति ने अपनी पत्नी को आग लगाकर जिंदा जला दिया। इसके बाद अपने ससुर को पत्थर से कुचल कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
