शहर

Gwalior Hit and Run: तेज रफ्तार टेपों ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ मामला, देखें वीडियो

ग्वालियर में हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार से आ रही है एक टेपों की लापरवाही ने सड़क पर जा रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है-

Image

ग्वालियर हिट एंड रन केस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार से आ रही है एक टेपों की लापरवाही ने सड़क पर जा रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी है। वहां मौजूत लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह टेपो वाले ने बुजुर्ग को टक्कर मारी और वहां से फरार हो गया। मृतक का नाम भगवान दास राय बताया जा रहा है। जो कोटेश्वर का निवासी है।

ग्वालियर हिट एंड रन केस

बुजुर्ग मुरार में रहने वाली बहिन से मिलकर 1 जुलाई की रात वापस घर आ रहा था। जहां तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग उछलकर आगे की और जा गिरा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। शख्स अपनी बहन से मिलकर अपने घर लौट रहा था, जहां उसका एक्सीडेंट हुआ।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में बुजुर्ग को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज पाताली हनुमान मंदिर रोड का है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस चालक की जांच में जुटी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article