गुरुग्राम

Rohtak ASI Suicide: शव सौंपने को नहीं तैयार परिवार, पुलिस से बातचीत से नहीं निकली राह; आज CM सैनी आएंगे रोहतक

हरियाणा के रोहतक में ASI सन्दीप ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उनका शव अभी भी मामा के घर रखा हुआ है। पुलिस और परिवार के बीच लगातार बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया है। आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक आएंगे।

Image

रोहतक में मंगलवार को ASI संदीप ने की सुसाइड

Rohtak ASI Suicide: हरियाणा के रोहतक में ASI सन्दीप की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है। उनका शव अभी भी लाढ़ौत गांव में उनके मामा के घर रखा हुआ है। परिवार ने पुलिस प्रशासन को शव सौंपने से इनकार किया है। पुलिस और परिवार के बीच लगातार बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक आएंगे, जिसके बाद इस मामले में बातचीत और कदम आगे बढ़ सकते हैं।

5 पेज का सुसाइड नोट

एएसआई संदीप ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कल सुबह 9 बजे सन्दीप अपनी ड्यूटी पर आए थे। जिसके बाद वे कोर्ट के काम के लिए अपने दफ्तर से निकले और वहीं उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर उनके सरकारी पिस्टल और खाली खोका बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 5 पेज का सुसाइड नोट भी पाया गया है।

ASI संदीप का IPS पूरन कुमार से क्या है कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक, सन्दीप ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसे उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को भेजा था। सन्दीप IPS पूरन कुमार के गनर सुशील के खिलाफ चल रही FIR और साइबर जानकारी केस से जुड़ी जांच टीम को मुहैया करवा रहे थे, लेकिन वे सीधे जांच का हिस्सा नहीं थे। इस मामले की जांच एक DSP कर रहे हैं। मौके से WT फुटेज में वह जगह भी दिखाई गई, जहां सन्दीप ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार के साथ वार्ता जारी है। रोहतक पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेंगे।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article