गुरुग्राम

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में स्कूटी सवार युवती को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके में एक स्कूटी सवार युवती पर कुछ बदमाशों ने गोली चलाई, जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Gurugram Crime News: गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना इलाके में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्कूटी से जा रही युवती को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायल युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। घायल को आसपास मौजूद कैब चालकों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, घायल की पहचान पल्लवी शर्मा के रूप में हुई है, जिसकी शादी कई वर्ष पहले चंडीगढ़ में हुई थी, लेकिन कुछ वर्षों से वह अपने बच्चों के साथ सेक्टर-102 के ऋद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट में रह रही थी और यहां ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि रात करीब सवा 9 बजे वह किसी काम से अपनी स्कूटी पर सवार होकर द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते किसी काम से जा रही थी। जब वह सेक्टर-102 के पास बने पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी।

युवती अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने बाइक पर हेलमेट पहना हुआ था। गोली महिला को पीछे की तरफ से मारी गई, जो उसकी कमर पर लगते हुए पेट के रास्ते बाहर निकल गई। पास ही मौजूद कैब ड्राइवरों ने घायल को पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला के पिता राज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस से जब उन्हें सूचना मिली तो वह तुरंत ही गुरुग्राम के लिए निकल आए और अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभी वारदात के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। आस पास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घायल महिला के होश में आने के बाद ही पता लग पाएगा कि वारदात के कारण क्या थे। साथ ही पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'