गुरुग्राम

Gurugram Firing: गुरुग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, ऑफिस जाते समय युवती को मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक पूर्व प्रेमी ने युवती को गोली मार दी, जिससे उसके कंधे पर गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवती द्वारा बातचीत बंद करने पर युवक ने उसपर गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती की हालत खतरे से बाहर है।

Image

गुरुग्राम में युवती पर फायरिंग

Gurugram Firing: गुरुग्राम के उद्योग विहार में एक युवती को उसके पूर्व प्रेमी ने दिनदहाड़े गोली मार दी। युवती ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी। तभी आरोपी ने उसके ऊपर गोली चला दी। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

आरोपी ने युवती को क्यों मारी गोली

यह घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है। युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली शिवांगी तिवारी के रूप में हुई। वहीं आरोपी विपिन जौनपुर का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि युवती डूंडाहेड़ा में किराए के मकान में रहती है। दोनों पहले दोस्त थे, लेकिन बाद में उनकी दोस्ती में प्रेम प्रसंग में बदल गई। लेकिन युवती ने हाल ही में इस रिश्ते को खत्म कर दिया था, जिसे आरोपी युवक स्वीकार नहीं कर पाया।

युवती को कंधे पर लगी गोली

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती सुबह 10 बजे ऑफिस जाने के लिए निकली थी। तभी विपिन वहां आया और देसी पिस्टल से शिवांगी को गोली मार दी, जो उसके कंधे पर लगी। घटना की सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल में भर्ती घायल युवती शिवांगी ने बताया कि वह आरोपी विपिन को जानती है, लेकिन अच्छे से जान-पहचान नहीं है। उसने बताया कि आज सुबह जब वह घर से ऑफिस के लिए निकल रही थी। उसी समय उसने आरोपी विपिन को सीढ़ियों पर बैठा देखा। आरोपी ने उससे अंदर चलने को कहा, लेकिन वह बालकनी में ही पीछे चली गई। युवती के इनकार करने पर आरोपी ने उसे बंदूक दिखाकर धमकाया। लेकिन युवती अंदर नहीं गई, जिसके आरोपी ने उसे गोली मार दी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article