गुरुग्राम

Gurugram: अब सरकारी अस्पताल में जन्म के साथ मिलेगा प्रमाणपत्र, स्वस्थ विभाग ने दी सौगात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 06:44 PM IST

Birth Certificate: गुरुग्राम के सरकारी अस्पतालों में अब जन्म लेने वाले बच्चों को 24 घंटे के अंदर ही जन्म प्रमाणपत्र मिलेगा। इसके साथ ही अस्पताल में शाम को भी ओपीडी लगाने का प्रयास भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जा रहा है। बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अब परिजनों को अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक फरवरी 2023 से यह काम नियमित तौर पर शुरू होगा।

Image

अब जन्म के साथ ही मिलेगा प्रमाणपत्र (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में अब जन्म के साथ ही मिलेगा प्रमाणपत्र
  • सरकारी अस्पताल में जन्मे बच्चों को 24 घंटे में मिलेगा प्रमाणपत्र
  • बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अब परिजनों को नहीं काटने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर


Birth Certificate: हरियाणा के गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में नई पहल शुरू की गई है। अब यहां जिला नागरिक अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को 24 घंटे के अंदर जन्म प्रमाणपत्र मिलेगा। यानि कि डिलीवरी के बाद उसी दिन ही बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र) दिया जाएगा। इस दिशा में अस्पताल ने कार्य करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अस्पताल में जिन बच्चों का जन्म हुआ है, ट्रायल के तौर पर उन्हें एक दिन में ही बर्थ सर्टिफिकेट बनाकर भी दिए गए हैं। एक फरवरी 2023 से यह आदेश लागू हो जाएगा।

इसके साथ ही जिला अस्पताल में शाम को भी ओपीडी लगाने की कोशिश स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जनहित में यह सौगात जनता को दी गई।

सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने दिए निर्देश

आपको बता दें कि सरकारी और निजी अस्पतालों में जन्म होने वाले बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर लेट-लतीफी होती रही है। इस कारण बच्चे के अभिभावकों भी भागदौड़ करनी पड़ती है। साथ ही स्टाफ को भी काफी माथापच्ची करनी होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया गया कि डिलीवरी वाले दिन ही नवजात का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिए जाए। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश जारी किए हैं।

शाम को ओपीडी लगाने की कोशिश

अब अगर एक दिन में जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाएगा तो यह नई व्यवस्था से बड़ी राहत मिलेगी। बर्थ सर्टिफिकेट के लिए बच्चे के अभिभावकों को बार-बार परेशान नहीं होगा पड़ेगा। सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव के अनुसार, नए वर्ष में हमें कुछ नया करना चाहिए। बर्थ सर्टिफिकेट जन्म वाले दिन ही जारी करना विभाग की बेहतर काम होगा। डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि संध्या ओपीडी के लिए कोशिश की जा रही है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन अपने सिरे पर तैयारी कर डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी करेगा। इसके बाद शाम के समय ओपीडी लगाने की संभावनाओं को सिरे चढ़ाने की कोशिश की जाएगी। डॉ. यादव ने बताया कि नागरिक अस्पताल के अलावा अन्य सरकारी डिलीवरी हट पर जन्म प्रमाणपत्र 24 घंटे के अंदर ही जारी किया जाएगा। इसके लिए पहले से ही कोशिश जारी थी। अब एक फरवरी से यह आदेश लागू होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article