गुरुग्राम

Gurugram: कुत्ते को डंडा मारने के विवाद में हिस्ट्री शीटर ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 08:30 PM IST

Gurugram News: गुरुग्राम के गांव दमदमा में कुत्ते को डंडा मारने के विवाद में करीब डेढ़ साल बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक युवक की हत्‍या कर दी। आरोपी बदमाश अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी पर पहले से ही 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

Image

गुरुग्राम में पीट-पीटकर युवक की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक और आरोपी के बीच करीब डेढ़ साल पहले हुआ था विवाद
  • आरोपियों ने पहले शराब पिलाई और फिर लाठी-डंडे से बोल दिया हमला
  • हिस्ट्रीशीटर और इसके तीन साथियों पर हत्‍या का मामला दर्ज

Gurugram News: गुरुग्राम के गांव दमदमा में कुत्ते को डंडा मारने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि, इस घटना के करीब डेढ़ साल बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक युवक की हत्‍या कर दी। आरोपी बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्‍या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मृतक युवक के भाई दमदमा निवासी भीम सिंह द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि, उसके भाई अर्जुन का इलाके के बदमाश और गुरुग्राम पुलिस का हिस्ट्रीशीटर सुरजन के साथ करीब डेढ़ साल पहले कुत्ते को डंडा मारने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय यह मामला शांत हो गया था। हालांकि दो माह पहले एक बार फिर से उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बीती रात आरोपी सूरजन ने उसके भाई अर्जुन को धोखे से बुलाया और उसे जमकर शराब पिलाई। इसके बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर अर्जुन पर लाठी, डंडे व ईंट-पत्थरों से तब तक हमला किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले

शिकायतकर्ता भीम ने बताया कि, उसके पड़ोसियों ने उसे घटना की जानकारी दी। जब तक वो और अन्‍य परिजन भागकर वहां पहुंचे, सभी आरोपी फरार हो चुके थे। भीम ने पुलिस में आरोपी संदीप उर्फ सुरजन, आनंद, मनोज निवासी दमदमा व बहल्पा निवासी पवन के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज किया है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि, आरोपी सुरजन के खिलाफ पहले से ही मारपीट, अवैध हथियार समेत कुल 17 मामले दर्ज हैं। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें कार्रवाई कर रही हैं, जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article