गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम के लोकल यात्रियों को नए साल का तोहफा, हुड्डा सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच शुरू होगी नई परियोजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 04:22 PM IST

Gurugram: हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को साइबर सिटी से कनेक्‍ट करने के लिए 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो कॉरिडोर परियोजना को सार्वजनिक निवेश बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। अब फंड मंजूरी के लिए प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा जा रहा है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नए साल में इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Image

गुरुग्राम के इस मेट्रो कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कॉरिडोर को सार्वजनिक निवेश बोर्ड से मिली मंजूरी
  • 28.5 किलोमीटर लंबी है यह मेट्रो कॉरिडोर परियोजना
  • भारत सरकार से फंड मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण

Gurugram: गुरुग्राम शहर में लोकल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को साइबर सिटी से कनेक्‍ट करने के लिए 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो कॉरिडोर परियोजना पर निर्माण कार्य नए साल से शुरू हो जाएगा। इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए सार्वजनिक निवेश बोर्ड की तरफ से अनुमति मिल गई है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि, इस मेट्रो कॉरिडोर पर नए साल से कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी तक इसका समय निर्धारण नहीं हुआ है, लेकिन उम्‍मीद है कि मार्च में बजट मिलने के बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

इस मेट्रो कॉरिडोर के बन जाने के बाद गुरुग्राम और आसपास के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। मुख्य सचिव ने बताया कि यह कॉरिडोर पूरे गुरुग्राम शहर को कवर करेगी। इससे लोगों को पर्यावरण के अनुकूल और अधिक तेज परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे शहर के लोगों को इंटरनेशनल लेवल की कनेक्टिविटी मिल सकेगी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ एचएमआरटीसी के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया कि, इस योजना पर बेहद तेजी से काम किया जा रहा है। मेट्रो रेल परियोजनाओं पर अंतर-मंत्रालयी परामर्श और सार्वजनिक निवेश बोर्ड जैसे सभी प्रोसेस पूरे हो चुके हैं।

भारत सरकार से कुछ दिनों में फंड मंजूरी की उम्‍मीद

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि, गुरुग्राम के रेजांग ला चौक से द्वारका के सेक्टर-21 तक मेट्रो कॉरिडोर की मंजूरी के लिए अब भारत सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जा रहा है। वहां से कुछ दिनों में फंड की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। यह कॉरिडोर गुरुग्राम से आईजीआई हवाई अड्डे तक भी बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। मुख्‍य सचिव ने गुरुग्राम मेट्रो की आय की जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में मेट्रो की कमाई में इजाफा हुआ है। वर्ष 2021 की 3.84 करोड़ रुपये कमाई की तुलना में मेट्रो ने इस साल अक्टूबर माह तक 21.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी 8,500 से बढ़कर अब 40,000 प्रति दिन तक पहुंच गई है। ठंड बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्‍या में और इजाफा होने की उम्‍मीद है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें