गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम में भीषण आग, 150 से ज्यादा गैस सिलेंडरों में धमाके, 200 झुग्गियां हुईं राख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 07:34 PM IST

Gurugram: सोमवार दोपहर गुरुग्राम शहर गैस सिलेंडर के धमाकों की आवाज से दहल उठा। यहां के सेक्टर-49 में स्थित झुग्गियों में लगी भयानक आग में एक के बाद एक 150 सिलेंडरों में ब्‍लास हुआ। इस दौरान करीब 200 से ज्‍यादा झुग्गियां आग में जलकर खाक हो गई। दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

Image

झुग्गियों में लगी भीषण आग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दोपहर करीब 12 बजे झुग्गियों में अलाव से लगी भीषण आग
  • सेक्‍टर-49 में घसौला गांव में स्थित हैं ये सभी झुग्गियां
  • आग में जनहानि नहीं, लेकिन 200 झुग्गियां जलकर राख


Gurugram: कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को गुरुग्राम शहर के सेक्टर-49 में स्थित झुग्गियों में आग ने जमकर कहर बरपाया। इस आग की चपेट में आने से 200 से ज्‍यादा झुग्गियां आग में जलकर खाक हो गई। इस भीषण आग के बीच एक के बाद बलास्‍ट होते गैस सिलेंडर ने लोगों के बीच खौफ पैदा कर दिया। इन धमाकों की आवाज कई किमी दूर तक सुनी जा सकती थी। कहा जा रहा है कि, आग की चपेट में आने से 150 से ज्‍यादा गैस सिलेंडरों में ब्‍लास्‍ट हुआ। आग पर काबू पाने के लिए शहर के सभी दमकल केंद्रों से 20 गाड़ियां मौके पर भेजी गई, लेकिन इस आगे और धुंए के साथ गैस सिलेंडर में होते धमाकों के आगे दमकल कर्मी भी बेबस नजर आए। हालांकि शाम 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि, ये झुग्गियां घसौला गांव में बनी थी।

गुरुग्राम दमकल विभाग के एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि, झुग्गियों में आग लगने की जानकारी दोपहर करीब 12 बजे मिली थी। इस आग पर काबू पाने के लिए शहर के उद्योग विहार, सेक्टर-37, सेक्टर-29 और भीमनगर दमकल केंद्र से दमकल की 20 गाड़ियों को तुरंत भेजा गया। झुग्गियों में आग बहुत तेजी से फैली और उसके बाद गैस सिलेंडर में एक के बाद एक धमाके होने लगे। आसपास के लोगों की मदद से झुग्गियों में रहने वाले लोगों को समय से बाहर निकाल लिया गया। जिसकी वजह से जनहानि नहीं हुई।

क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा झुग्गियां

घसौला में जिस जगह इन झुग्गियों में आग लगी, वहां पर आसपास के क्षेत्र में करीब एक हजार झुग्गियां बसी हुई है। गांव के ही कुछ लोग सरकारी जमीनों पर लोगों की झुग्गियां बनवाकर उनसे किराया वसूलते हैं। लगभग दो वर्ष पहले भी इसी जगह पर झुग्गियों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ था। उस समय भी करीब 150 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई थी। इस बार भी 200 झुग्गियां और उसमें रखा सामान पूरी तरह से खाक हो गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि, ठंड से बचने के लिए कुछ लोगों ने आग जला रखी थी, जिससे ये आग झुग्गियों तक फैली। हालांकि पूरे मामले की जांच चल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article