गुरुग्राम

Gurugram New Year Traffic Advisory: गुरुग्राम में नए साल के लिए ट्रैफिक प्‍लान तैयार, घर से निकलने से पहले देखें कौन से रास्तों पर है नो एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 01:29 PM IST

Gurugram New Year Traffic Advisory: नए साल के जश्‍न के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्‍यवस्‍था की तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान शहर की सड़कों पर करीब चार हजार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही 60 से अधिक जगहों पर पुलिस की नाकेबंदी रहेगी। पुलिस ने शाम 6 बजे से ही शहर के प्रमुख बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

Image

वाहनों की जांच करती गुरुग्राम पुलिस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आज रात गुरुग्राम पुलिस के चार हजार जवान सड़कों पर रहेंगे तैनात
  • भीड़भाड़ वाली जगहों, शहर के प्रमुख बाजारों में शाम 6 बजे से वाहन प्रतिबंधित
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Gurugram New Year Traffic Advisory: नए साल का धूमधाम से स्वागत के लिए हम सभी तैयार हैं। इस खास मौके पर ज्यादातर युवा बार और क्‍लाबों में दोस्तों के साथ पार्टी कर न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। न्‍यू ईयर पर गुरुग्राम में युवाओं का हुजूम उमड़ता है। इस भीड़ को ध्‍यान में रखकर गुरुग्राम पुलिस ने इस बार विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक व्‍यवस्‍था कर रखी है। अगर आप दोस्‍तों के साथ नए साल की पार्टी मनाने गुरुग्राम जा रहे हैं, तो थोड़ा संभलकर। इस शहर में आपको कई जगहों पर ट्रैफिक पाबंदियों के अलावा सड़क पर पुलिस का पहरा नजर आएगा। ऐसे में अगर आपने गलती से ड्रिंक एंड ड्राइव या अन्‍य किसी तरह का कानून तोड़ा तो नया साल पुलिस के हवालात में भी मनाना पड़ सकता है।

गुरुग्राम डीसीपी ईस्ट विजेंद्र विज ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर की रात असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार शहर में 100 से अधिक जगहों पर बड़े फंक्‍शन का आयोजन हो रहा है। जिसे ध्‍यान में रखकर सहारा मॉल, मेट्रोपोलिटन मॉल, ब्रिस्टल होटल, विपुल अरोड़ा बिल्डिंग, डीटी सिटी सेंटर, जेएमडी मॉल, केओडी सेक्टर-29, सेक्टर-29 हुड्डा ग्राउंड, गलरिया मार्केट, एंबियंस मॉल, डीएलएफ साउथ पॉइंट मॉल, सहारा ग्रेस चक्करपुर रोड, नाका ब्रिस्टल चौक, गुड अर्थ मॉल, साइबर हब, नाका सिकंदरपुर, नाका इफ्को चौक और नाका वेस्टन होटल टी-पॉइंट जैसी जगहों को मिलाकर पूरे शहर में वाहनों की जांच के लिए 60 नाकेबंदी की जाएगी। इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

पुलिस ने इन जगहों पर बनाया पार्किंग प्वॉइंट

आज शाम 6 बजे से शहर के सभी प्रमुख बाजारों और अधिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान वाहनों को पार्क करने के लिए पुलिस द्वारा अतिरिक्‍त पार्किंग की व्‍यवस्‍था की गई है। गुरुग्राम पुलिस ने न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गुरुग्राम आने वाले लोगों के लिए लेजर वैली पक्की पार्किंग सैक्टर-29, लेजर वैली सैक्टर-29 मार्केट,साइबर हब पार्किंग, केओडी के सामने और पीछे पार्किंग, उबेर ऑफिस के सामने पार्किंग, हुड्डा जिमखाना क्लब पार्किंग सैक्टर-29 में खास पार्किंग की व्‍यवस्‍था की है।

गुरुग्राम पुलिस करेगी महिलाओं को घर तक भेजने की व्यवस्था

गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर की सुरक्षा के लिए आज सभी डीसीपी, एसीपी, थान एसएचओ सहित करीब 4 हजार पुलिस बल तैनात रहेंगे। शहर में पार्टी करने आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। इनकी सुरक्षा में अतिरिक्त दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती शहर के सभी इलाकों में की जाएगी। पुलिस को अगर कोई महिला अधिक नशे की हालत या घबराई हुई मिलती है तो उसे पुलिस खुद उसके घर तक पहुंचाएगी। महिला सुरक्षा को पुख्‍ता करने के लिए पुलिसकर्मियों को खास निर्देश दिए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article