गुरुग्राम

Gurugram News: घर में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भड़के परिजनों ने पुलिस पर उतारा 'गुस्सा'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 09:24 PM IST

Gurugram News: अज्ञात हमलावरों ने एक 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त मृतक अपने घर में सो रहा था। बदमाशों ने सोते समय प्राॅपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी। घटना सेक्टर 22 की है। इधर, प्राॅपर्टी डीलर की हत्या से गुस्साए परिजनों ने पुलिस को उसकी डेडबाॅडी देने से मना कर दिया।

Image

गुरुग्राम में अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी
  • घटना के वक्त मृतक अपने घर में सो रहा था
  • तड़के दो बजे बरसाई प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में अज्ञात हमलावरों ने एक 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों के मुताबिक, घटना के वक्त मृतक अपने घर में सो रहा था। अचानक आए बदमाशों ने सोते समय प्राॅपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी। घटना सेक्टर 22 की है। इधर, प्राॅपर्टी डीलर की हत्या से गुस्साए परिजनों ने पुलिस को उसका शव देने से मना कर दिया। वहीं थाने में हत्या का मामला भी दर्ज नहीं करवाया।

परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। कड़ी मशक्कत के बाद भी पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने में नाकाम रही। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारों की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों को पकड़ने में जुटी है। वहीं घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं।

तड़के दो बजे बरसाई प्राॅपर्टी डीलर पर गोलियां

डीसीपी दीपक सहारण के मुताबिक, गांव डूंडाहेड़ा के रहने वाले प्राॅपर्टी डीलर धर्मेश यादव गुरुग्राम के सेक्टर 22 स्थित खुद के निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। इस दौरान मध्यरात्रि को करीब दो बजे हथियारों से लैस होकर आए दो बदमाशों ने सोते वक्त उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। डीसीपी सहारण के मुताबिक, उसी इमारत में सो रहे एक कर्मचारी ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। इस बीच मृतक के शव को पुलिस की टीम ने कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया। डीसीपी के मुताबिक, परिजन पहले हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्यारों की तलाश जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'