गुरुग्राम

Breaking News: सोनीपत के खरखौदा में घर में विस्फोट, तीन लोगों की मौत; सात घायल

Breaking News: सोनीपत में एक घर में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : ANI

Breaking News: हरियाणा के सोनीपत में एक घर में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए हैं। सोनीपत के एसीपी जीत सिंह ने बताया कि एक घर में विस्फोट की सूचना मिली थी और हमें मौके से पटाखों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है। कुछ लोगों ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। तीन शव बरामद किए गए हैं और सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर के मालिक को हिरासत में लिया गया है और आगे जांच जारी है।

विस्फोट होने से लगी आग

पुलिस ने बताया कि रिढाऊ गांव में स्थित कारखाने में जब यह विस्फोट हुआ तो वहां श्रमिक और उनके कुछ परिवार के सदस्य मौजूद थे। सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से वहां आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में जांच जारी है।

विस्फोट में तीन लोगों की मौत

अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। घायल हुए नौ लोगों को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘अवैध’ कारखाने में पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन में आग लगी थी, जिससे विस्फोट हुआ।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article