गुरुग्राम

Haryana Budget 2023: हरियाणा बजट में गुरुग्राम के लिए सौगातों की बौझार, मिला हेली हब, नए मेट्रो लिंक समेत बहुत कुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 06:58 PM IST

Haryana Budget 2023: हरियाणा सरकार ने आज अपना आम बजट पेश कर दिया। इस बजट में गुरुग्राम के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। गुरुग्राम में जहां सिटी इंटरचेंज टर्मिनल की स्थापना होगी, वहीं 700 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी जिला अस्पताल और मानेसर में 500 बेड का नया ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा मल्टी-मॉडल नया 'बस पोर्ट’ भी बनेगा।

Image

बजट प्रस्‍तुत करने से पहले जाते सीएम मनोहर लाल खट्टर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में होगी सिटी इंटरचेंज टर्मिनल की स्थापना
  • शुरू होगा तीन नए मेट्रो लिंक, बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल
  • अरावली सफारी पार्क और नए मल्टी-मॉडल 'बस पोर्ट’ की भी घोषणा

Haryana Budget 2023: हरियाणा सरकार ने वीरवार को आम बजट पेश कर दिया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने बजट भाषण में गुरुग्राम को बड़ी सौगात दिया है। सीएम ने गुरुग्राम में जहां सिटी इंटरचेंज टर्मिनल की स्थापना करने का ऐलान किया है। वहीं, गुरुग्राम में 700 बेड वाला मल्टी स्पेशियलिटी जिला अस्पताल बनाने और मानेसर में 500 बेड का नया ईएसआई अस्पताल बनाने के लिए जमीन मुहैया कराने की घोषणा की है। इसके अलावा गुरुग्राम में 10,000 एकड़ जमीन पर अरावली सफारी पार्क स्थापित करने और नए मल्टी-मॉडल 'बस पोर्ट’ को बनाने के लिए बजट का ऐलान किया है।

इसके अलावा गुरुग्राम में तीन नए मेट्रो लिंक शुरू करने का भी सीएम ने घोषणा की है। सीएम ने अपने भाषण में बताया कि रेजांगला चौक से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट तक पहला मेट्रो लिंक बनाया जाएगा। इसके अलावा सदर्न पेरिफेरल रोड से ग्लोबल सिटी और मानेसर को कनेक्‍ट करते हुए पंचगांव तक मेट्रो लिंक प्रस्तावित है। वहीं, हरियाणा सरकार ने निर्माणाधीन ऑर्बिटल रेल नेटवर्क को केएमपी एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए भी बहादुरगढ़ मेट्रो को आसौधा तक विस्तार देने की योजना बनाई है। इन सभी पर इसी वित्‍तीय वर्ष में कागजी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

हरियाणा सरकार के बजट में गुरुग्राम हेली हब की भी घोषणा हुई

इस बजट में हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम को इसके अलावा भी कई बड़ी सौगातें दी हैं। इस बजट में गुरुग्राम के अंदर 'सिटी इंटरचेंज टर्मिनल' की स्थापना करने का ऐलान किया गया है। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में प्रस्‍तावित हेली हब के लिए भी बजट का ऐलान किया है। बता दें कि द्वारका एक्‍सप्रेसवे के पास करीब 26 एकड़ जमीन पर हेली-हब स्थापित करने की योजना बीते साल तैयार किया गया था। गुरुग्राम का यह हेली हब हरियाणा के साथ देश का भी पहला हेली हब होगा। इसका मकसद दिल्‍ली-एनसीआर में हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रदान करने के अलावा आसपास के राज्‍यों में भी सुविधा जनक हवाई सेवा प्रदान करना है। यहां पर एक साथ दो दर्जन हेलीकॉप्‍टर खड़े हो सकेंगे। यहां से टैक्‍सी हेली सुविधा भी शुरू कर जाएगी। इस हेली हब में हेलीपोर्ट, हैंगर और मरम्मत जैसी विमान सुविधाओं के अलावा यात्रियों को भी कई सुविधाएं मिलेंगी। हरियाणा सरकार इसे सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के साथ मिलकर डेवलप करेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!