गुरुग्राम

गुरुग्राम के राठीवास गांव में गोदाम में भयंकर आग का कहर; दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद, राहत कार्य जारी

हरियाणा के गुरुग्राम के राठीवास गांव में सोमवार शाम एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं और घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।

Image

गुरुग्राम के राठीवास गांव के एख गोदाम में लगी भीषण (फोटो: ANI)

Photo : ANI

Gurugram Warehouse Fire: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के राठीवास गांव में दिवाली के दिन शाम को एक गोदाम में जोरदार आग लग गई। मौके पर छह दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। राहत और बचाव कार्य अब भी चल रहे हैं।

घटना का वीडियो दिखाता है कि आग की लपटें बहुत ऊँची उठ रही हैं और पूरा गोदाम धुएं में डूबा हुआ है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। फिलहाल, घटना की और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article