शहर

Jharkhand Accident: गुमला में भीषण हादसा, हाईवा और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत

झारखंड में गुरुवार सुबह एनएच 23 गुमला रांची मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास एक अज्ञात हाईवा ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

गुमला में दर्दनाक हादसा

Gumla Accident News: झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार तड़के भीषण हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात हाईवा ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा एनएच 23 गुमला रांची मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।

गुमला में तिलकुट बेचने जा रहे थे पिकअप सवार

जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन में सवार लोग रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे। तभी हाईवा वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग रांची के रहने वाले हैं। दुर्घटना गुरुवार अहले सुबह की है। हादसे के बाद भरनो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को सिसई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची रेफर किया गया है।

हाईवा ने पीछे से पिकअप में मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि हाईवा ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!