ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, इंचार्ज सहित चौकी के सभी अधिकारी सस्पेंड

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना चौकी में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद बवाल मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस कमिश्नर ने चौकी इंचार्ज सहित सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

Image

ग्रेटर नोएडा में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चिपियाना चौकी में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत की सूचना सामने आई है। पुलिस ने युवक को लड़की के मामले में देर रात गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक का नाम योगेश था और सुबह उसका शव पंखे पर लटका हुआ मिला। पुलिस हिरासत में युवक योगेश की मौत के बाद उसके भाई ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पूरी की पूरी पुलिस चौकी को ही सस्पेंड कर दिया गया है। आइए आपको इस पूरे मामले की जानकारी दें।

लड़की भगाने के मामले में युवक को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, इस युवक को लड़की भगाने के मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। लेकिन अगले दिन युवक का शव पंखे सा लटका मिला। मृतक के भाई ने पुलिस पर 5 लाख रुपये की डिमांड के साथ कई गंभीर आरोप लगाए। बता दें कि ये पूरा मामला थाना बिसरख क्षेत्र का है। मामले की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की और लापरवाही बरतने को लेकर चौकी इंचार्ज समेत चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा सुनीति ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अलीगढ़ खैर का रहने वाला था और यहां चिपियाना चौकी में एक दुकान में काम करता था। पुलिस ने बताया कि उसके साथ काम करने वाली महिला सहकर्मी द्वारा लगाए कुछ आरोपों के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए लेकर गई थी। उसके बाद ही करीब 10 बजे योगेश ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने परिवार के लोगों भरोसा दिलाया है कि जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की एक टीम पूरे मामले के जांच में जुटी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल