ग्रेटर नोएडा

सावधान! 8 साल बाद नसबंदी फेल, महिला ने बच्ची को दिया जन्म, जानें क्या है पूरा माजरा

यूपी के ग्रेटर नोएडा में साल 2016 में नसबंदी कराने वाली महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Image

नसबंदी रहित महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Photo : BCCL

ग्रेटर नोएडा: अनचाहे गर्भ की संभावना से बचने के लिए नसबंदी की (वासेक्टोमी रिवर्सल) प्रक्रिया से महिलाएं गुजरती हैं, लेकिन ये कितना सुरक्षित है यह कहना ठीक नहीं। कभी-कभार इसके असफल होने के चांस भी देखे गए हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर से सामने आया है। जहां, एक महिला ने नसबंदी के आठ साल बाद बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन कराया था, जिसका आठ साल बाद खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही से असफल ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है।

2016 में कराई नसबंदी

पीड़ित महिला ने संबंधित कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। गौरव नामक शख्स ने शिकायती पत्र में पुलिस को बताया है कि साल 2016 में उन्होंने अपनी पत्नी आरती की दनकौर स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी कराई थी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी पत्नी ने करीब 3 दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नसंबदी से पूर्व तीन बच्चे हैं। लिहाजा, उन्होंने पत्नी की नसबंदी कराई थी, जिसे डॉक्टरों की ओर से लापरवाही से अंजाम दिया गया।

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का ट्रांसफर

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिकायत दर्द कराई, जहां उन्हें यह कहकर भेज दिया गया कि जिस चिकित्सक ने ऑपरेशन किया था, उसका किसी अन्य जगह ट्रांसफर हो गया है। उधर, दैनिक जागरण के हवाले से कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत ले ली गई है, जिसके आधार पर जांच कर मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे असफल होती है नसबंदी

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर नसबंदी के दौरान फैलोप‍ियन ट्यूब कम से कम क्षतिग्रस्त हुई हों, तो प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टरों को इन सभी बारीकियों का ख्याल रखना होता है, अगर थोड़ी सी चूक हुई तो उसका खामियाजा महिला को उठाना पड़ता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article