ग्रेटर नोएडा

​ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से सड़क किनारे चल रही महिला की मौत

​​Greater Noida Accident News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़क किनारे चल रही महिला को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की खोज की जा रही है।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रफ्तार का कहर

Greater Noida Accident News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को टक्कर मार दी है। ये टक्कर इतनी भीषण थी की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। ये पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, ये घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार महिला सड़क के किनारे पर चल रही है। कुछ ही सेकेंड की देरी के बाद वहां एक तेज रफ्तार कार आई और महिला को टक्कर मारते हुए खंभे से टक्करा गई। वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार अनियंत्रित कार से महिला की टक्कर हुई और हादसा हो गया। एक्सीडेंट देख आरोपी वहां से भाग गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!