ग्रेटर नोएडा

Tourist Place Near Greater Noida: शहर से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित है बेस्ट टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलती है झीलों की गहराई के साथ गगनचुंबी चोटी, प्लान करें ट्रिप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 05:27 PM IST

Greater Noida To Bhimtal Trip: ग्रेटर नोएडा से भीमताल जाने की योजना बनाई जा सकती है। यह ग्रेटर नोएडा से पांच से छह घंटे का रास्ता है। भीमताल की हसीन वादियां और झीलों का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो भीमताल जैसा टूरिस्ट स्पॉट आपको बहुत पसंद आ सकता है। छुट्टियों में यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा से पांच से छह घंटे की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का भीमताल है घूमने के लिए बेस्ट प्लेस (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा से 303 किमी की दूरी पर है भीमताल
  • उत्तराखंड के भीमताल में घूमने के लिए हैं कई विकल्प
  • ग्रेटर नोएडा से निजी वाहन से पांच से छह घंटे में पहुंचा जा सकता है भीमताल


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से उत्तराखंड के भीमताल जाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। भीमताल उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मौजूद है। भीमताल एक छोटा सा और खूबसूरत झीलों का शहर है। यहां की हसीन वादियां मनमोहक होती हैं। महाभारत के पात्र भीम के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया है। इसे कुमाऊं की पहाड़ियों, काठगोदाम, नेपाल और तिब्बत को जोड़ने वाली सड़क के लिए भी जाना जाता है।

भीमताल की झील को शहर का रत्न कहा जाता है। भीमताल झील कुमाऊं में सबसे बड़ी और नैनीताल से लगभग 20 किमी की दूरी पर है। ये बिना किसी शक के सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक मानी जाती है। भीमताल में परिवार वालों के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए यह बेस्ट जगह है। यहां आप बोटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

भीमताल का विक्टोरिया बांध और हिडिम्बा पर्वत

भीमताल झील के एक छोर पर स्थित विक्टोरिया बांध यहां पर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। यहां के सीढ़ीदार फूलों के बगीचे लोगों के लिए एक मिनी स्वर्ग की तरह हैं, तो वहीं यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे इस जगह पर चार-चांद लगाने का काम करते हैं। बांध के पास ही 17वीं सदी का भीमेश्वर मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं, तो इस झील वाले शहर में स्थित हिडिम्बा पर्वत जरूर जाएं। इसे देखने के लिए लोग भीमताल आया करते हैं। हिडिम्बा पर्वत घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है।

भीमताल का एक्वेरियम

भीमताल झील के भीतर द्वीप में एक एक्वेरियम स्थित है। ये एक्वेरियम भीमताल झील विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। यहां पर दक्षिण अफ्रीका, चीन और मैक्सिको की मछलियां देखने को मिलती हैं। इसके अलावा भीमताल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है नौकुचियाताल, जो अपनी "नौ कोनों की झील" वाली खासियत के लिए प्रसिद्ध है। यह भीमताल से केवल 8 किमी की दूरी पर है। भीमताल पहुंचने की बात करें तो ग्रेटर नोएडा से ये शहर 303 किमी की दूरी पर है। निजी वाहन से केवल पांच से छह घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा भीमताल के पास का हवाई अड्डा पंतनगर है, जो शहर से लगभग 56 किमी की दूरी पर है। भीमताल शहर एनएच 9 से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भीमताल के पास स्थित काठगोदाम नजदीकी रेलवे स्टेशन है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article