ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सड़कों की सुधरेगी हालत, लाइटों से बनेगा तिरंगा, 363 करोड़ होंगे खर्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 09:32 PM IST

Greater Noida G-20: ग्रेटर नोएडा में जी-20 सम्मेलन की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण शहर को चमकाने में जुटा है। शहर की सड़कों की मरम्मत होगी। साथ ही ग्रेटर नोएडा के सभी प्रवेश द्वार पर गमले लगाए जाएंगे। फुटपाथ पर पेंटिंग भी करवाई जाएगी। ग्रेनो की 14 जगहों पर सड़कों और फव्वारे समेत अन्य सुविधाओं को और आकर्षक बनाया जाएगा।

Image

ग्रेनो में जी-20 को लेकर तैयारियों में जुटा प्राधिकरण(फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में जी-20 को लेकर तैयारियां
  • 363 करोड़ रुपये से चमकेगा शहर
  • सड़कों की सुधरेगी हालत लाइटों का बनेगा तिरंगा


Greater Noida G-20: भारत में जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम लखनऊ, आगरा, वाराणसी और ग्रेटर नोएडा में आयोजित होंगे, यह सम्मेलन अगस्त तक चलेंगे। यूपी में होंगे कुल 11 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, छह कार्यक्रम अकेले वाराणसी में आयोजित होंगे। आगरा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आगरा में पहला कार्यक्रम 11 और 12 फरवरी को होगा, जी-20 का डेलीगेशन आगरा में महिला सशक्तीकरण विषय पर होने वाले समिट में शामिल होगा। देश में जी-20 सम्मेल की 200 बैठकें आयोजित होंगी। दो बैठकें ग्रेटर नोएडा में भी हो सकती हैं। इसके लिए जेपी ग्रींस को चुना गया है।

जी-20 सम्मेलन को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 363 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च कर सड़कों को चकाचक कराएगा। हाईवे पर स्ट्रीट लाइटों में तिरंगा बना हुआ दिखाई देगा। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा और नोएडा की सड़कों पर फसाड लाइट लगेंगी।

फुटपाथ पर करवाई जाएगी पेंटिंग

ग्रेटर नोएडा के सभी एंट्री गेट पर पौधे भी लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, करीब दो करोड़ रुपये खर्च करके ग्रेटर नोएडा के सभी एंट्री गेट चमकाए जाएंगे। पौधे भी लगाए जाएंगे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 33 लाख रुपये खर्च कर गमले लगवाए जाएंगे। फुटपाथ पर पेंटिंग भी करवाई जाएगी। ग्रेनो की 14 जगहों पर सड़कों और फव्वारे समेत अन्य सुविधाओं को और आकर्षक बनाया जाएगा। यहां विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे।

प्रदेश की संस्कृति को झलकाएंगी सड़कें

मेहमानों के स्वागत के लिए नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में विशेष तौर पर लाइटिंग होगी। यहां के प्रमुख रास्ते यूपी की संस्कृति को झलकाएंगे। सड़कों के किनारे पर उत्तर प्रदेश की संस्कृति और योग को दर्शाती पेंटिंग भी बनाई जाएंगी। युवा चित्रकारों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाने की योजना है। जिलाधिकारी ने कहा कि अतिथि देवो भवः की भारतीय भावना के अनुरूप आयोजन को भव्य बनाया जाएगा। यहां आने वाले मेहमानों को ठहराने और उनके स्वागत के लिए भव्य इंतजाम होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहमानों का स्वागत करने खुद यहां आएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article