ग्रेटर नोएडा

Gautam Budh Nagar: रील बनाने के लिए कार में स्टंट करते दिखे नाबालिग, दो गाड़ियां जब्त, जानिए प्रकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 05:02 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: ग्रेटर नोएडा में रील्स क्रेज कम नहीं हो रहा है। इसके चक्कर में कई युवा, बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सूरजपुर थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन से स्टंट का ताजा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। स्टंटबाजी करने वाले नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया।

Image

ग्रेटर नोएडा में दो गाड़ियों से स्टंट के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों गाड़ियों को किया जब्त

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र का था मामला
  • दो वाहनों से स्टंट कर रील्स बनाते नजर आए थे नाबालिग
  • पुलिस ने नाबालिग लड़कों को लिया हिरासत में

Greater Noida News: स्टंटबाजी का ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के जुनपत गांव के पास गोल चक्कर से सामने निकलकर आया था। यहां पर कार में सवार नाबालिग लड़के कार की विंडों से बाहर निकलकर और उनके बोनट पर बैठकर स्टंट करते हुए दिखाई दिए थे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो गया था। साथ ही यह वीडियो पुलिस को मिल गया। गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाना पुलिस ने वीडियो मिलने के बाद एक्शन लेते हुए गाड़ियों से स्टंट करने वाले लड़कों की पहले पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कुछ नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया। दो वाहनों को भी जब्त कर लिया।

बता दें कि, मामले पर जानकारी देते हुए सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया है कि, यह मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के जुनपत गोल चक्कर के पास का था। इसमें लड़के कार से स्टंट कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया गया।

सख्त हिदायत के बाद छोड़ा गया

इस प्रकरण की जानकारी देते हुए सूरजपुर थाना के एसएचओ ने कहा कि, हिरासत में लिए सभी लड़के नाबालिग हैं। उनके परिवार के लोगों को थाने में बुलाया गया था। इसके बाद सभी को सख्त हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया है। सूरजपुर थाना एसएचओ ने यह भी बताया कि, नाबालिग लड़कों के परिवार वालों से लिखित में आवेदन ले लिया गया है। इसमें कहा गया कि, यदि आगे से इन नाबालिगों को चार पहिया वाहन सौंपा गया, तो उन लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद से आया था ऐसा ही मामला

जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी हाईवे पर कार से स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए अपनी और राह चलते अन्य वाहन चालकों की जान युवकों ने खतरे में डाली थी। वायरल वीडियो में युवकी लग्जरी कार पर कभी खड़े होकर तो कभी बैठकर सिगरेट का स्टाइल में कश लेते हुए दिखाई दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद मुरादाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article