ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर में भीषण हादसा, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक और कैंटर के बीच टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 07:23 PM IST

Road Accident: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दो ट्रक और एक कैंटर आपस में भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। जबकि दो वाहनों के चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी।

Image

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
  • दो ट्रक और एक कैंटर आपस में भिड़े, एक की मौत
  • हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया


Road Accident: गौतमबुद्धनगर जिले दादरी थाना इलाके में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ट्रक और कैंटर के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए दादरी के स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चालक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, साथ ही सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह 4 बजे तीन वाहन आपस में ही भिड़ गए। वाहनों में दो ट्रक और एक कैंटर शामिल थे। हादसा कासना से दादरी की तरफ आ रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चक्रसेनपुर गांव के सपीम हुआ।

हादसे में ट्रक चालक ने मौके पर ही तोड़ा दम

हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। गोपाल जयपुर के थाना सामोद का रहने वाला था। वहीं, ट्रक और कैंटर के चालकों अमरपाल और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएससी दादरी में उपचार के लिए भर्ती कराया। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को रोड से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। मृतक ड्राइवर का पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक में टकराया कैंटर

दादरी थाना के प्रभारी उमेश बहादुर सिंह के अनुसार, बुधवार की सुबह तड़के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक और एक कैंटर टकरा गईं। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य वाहनों के चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं मृतक ड्राइवर गोपाल के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!