ग्रेटर नोएडा

सितंबर में ग्रेटर नोएडा आ सकते हैं पीएम मोदी, अगले महीने होगा सेमीकॉन इंडिया एक्सपो का आयोजन

PM Modi Greater Noida Visit: ग्रेटर नोएडा में 11 से 13 सितंबर के बीच सेमीकॉन इंडिया 2024 एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सितंबर को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Photo : Twitter

PM Modi Greater Noida Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने सितंबर में ग्रेटर नोएडा आ सकते हैं। यहां इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 से 13 सिंतबर के बीच सेमीकॉन इंडिया 2024 एक्सपो का आयोजन हो रहा है। जिसमें पीएम मोदी 11 सिंतबर को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू की जा चुकी है। एक्सपो मार्ट में मंगलवार को केंद्र सरकार के उच्च अधिकारियों ने प्रशासनिक अफसरों और स्थानीय पुलिस के साथ अहम बैठक की। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर की गई चर्चा

पीएम मोदी के ग्रेटर नोएडा आगमन को लेकर मंगलवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में एक बैठक की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार के एक सचिव, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एडिशनल पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा और एडीएम प्रशासन के अलावा वित्त एवं राजस्व और एक्सपो मार्ट के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान एक्सपो कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पर बात की गई। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम अभी संभावित है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

एक्सपो में शामिल होंगी विश्व की बड़ी कंपनियां

सेमीकॉन इंडिया एक्सपो को भारत के घरेली सेमी कंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और इसे वैश्विक उद्योग से जोड़ने की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है। इस आयोजन में दुनिया की बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। एक्सो मार्ट में उसी दौरान इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 3035 एक्सपो भी आयोजित किया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article