Noida Parthala flyover: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने-जाने वाले लोगों को दो महीने बाद राहत मिल जाएगी। नोएडा प्राधिकरण ने कहा है कि पर्थला फ्लाईओवर परियोजना को 31 मार्च 2023 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। तेज गति से कार्य किया जा रहा है। पर्थला फ्लाईओवर के शुरू होने से एनएच-9 वाया पर्थला नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आने जाने वाले दो लाख वाहनचालकों को जाम से राहत मिलेगी। आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने इस साल अप्रैल में फ्लाईओवर को खोलने और लंबे समय से ट्रैफिक डायवर्जन की समस्या को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एके जैन ने कहा कि फ्लाईओवर परियोजना का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पर्थला फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। 31 मार्च 2023 तक परियोजना को पूरा करने के लिए कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
