ग्रेटर नोएडा

Nikki Murder Case: 500 पेज की चार्जशीट दाखिल, वीडियो बनाने से नाराज पति और सास ने ही की थी निक्की की हत्या

Nikki Bhati Murder Case: निक्की हत्याकांड में नोएडा पुलिस ने 500 से अधिक पेज की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के अनुसार निक्की ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। चार्जशीट में निक्की के पति और सास को उसकी हत्या के लिए आरोपी बनाया गया है।

Image

निक्की भाटी हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट फाइल की

ग्रेटर नोएडा का चर्चित निक्की हत्याकांड तो आपको याद ही होगा। जिसमें ससुराल वालों पर निक्की की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा था। पुलिस ने निक्की के ससुराल वालों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। हालांकि, इस मामले में कई अन्य बातें भी सामने आईं। लेकिन अब पुलिस ने इस संबंध में 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इस चार्जशीट में निक्की के ससुराल पक्ष पर हत्या और साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। इस चार्जशीट में निक्की के पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर सतवीर और सास दया को आरोपी बनाया गया है।

क्या था निक्की हत्याकांड

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित सिरसा गांव में 21 अगस्त 2025 को निक्की नाम की महिला की जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में निक्की की बहन कंचन ने ससुराल पक्ष पर निक्की को जलाकर मारने का आरोप लगाया था। बता दें कि निक्की की बहन कंचन की शादी भी उसी घर में हुई थी। कंचन ने कासना कोतवाली में निक्की पे पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर भाटी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों कों गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। फिलहाल सभी आरोपी लुक्सर जेल में बंद हैं।

चार्जशीट : कैसे हुई निक्की की मौत

पुलिस ने जांच के बाद 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में अस्पताल की ओर से मिले मेमो की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। मेमो के अनुसार निक्की के जलने का कारण सिलेंडर फटना बताया गया था। पुलिस जांच टीम ने घटनास्थल की विस्तृत जांच की। बिस्तर, रसोई, गैस चूल्हा और आंगन को भी खंगाला। जांच टीम ने घटनास्थल से मिट्टी के नमूनों के साथ ही चले हुए कपड़े, थिनर की बोतल और लाइटर को भी कब्जे में लिया था। चार्जशीट में ऊपर बताए गए सभी बिंदुओं के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर अपलोड हुए वीडियोज को भी शामिल किया गया है। अब इस मामले में जल्द ही सुनवाई शुरू होने की उम्मीद है।

क्यों की गई निक्की ही हत्या?

पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की है उसके अनुसार निक्की की सास दया और पति विपिन ने मिलकर निक्की ही हत्या की थी। दोनों मा-बेटे, निक्की और कंचन (दोनों बहनें) के सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने से नाखुश थे। बता दें कि दोनों बहनें वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थीं और उनके फॉलोवर्स भी काफी थे। दोनों बहनों को वीडियो बनाने के लिए कई बार रोका और टोका गया, जब दोनों बहनें नहीं मानीं तो आरोपियों ने निक्की ही हत्या की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने इस हत्या को आत्महत्या करार देने की भरपूर कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में उनकी आत्महत्या वाली कहानी झूठी पायी गई।

वायरल वीडियो से सुर्खियों में छाया मामला

मृतक निक्की की बहन कंचन ने उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जो वायरल हो गया था। वीडियो में निक्की से साथ मारपीट और उसके बाद उसको जलते हुए भी दिखाया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article