ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग; उठी ऊंची-ऊंची लपटें; दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड क्षेत्र में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईकोटेड थर्ड क्षेत्र में मौजूद केमिकल फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम में आग लग गई जिसकी वजह से आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई।

Image

ग्रेटर नोएडा आग

Photo : Times Now Digital

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड क्षेत्र में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। फिलहाल इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कैसे लगी आग?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईकोटेड थर्ड क्षेत्र में मौजूद केमिकल फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम में आग लग गई जिसकी वजह से आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई और दमकल की 25 गाड़ियों ने जी-तोड़ मेहनत के आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article