ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े लूट की वारदात, लोगों को बंधक बनाकर लूटे लाखों के जेवर और नकद; जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में लुटेरों ने हथियार के दम पर एक घर में घुसकर घरवालों को पहले बंधक बनाया और फिर उन्हें कमरे में बंद कर लाखों का सामान लेकर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है-

Image

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े लूट की वारदात

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े लूट
  • कार से आए थे बदमाश
  • कैश और जेवर लेकर भागे लुटेरे

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में हथियारों से लैस बदमाश ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे घर से 3 लाख कैश और 3 लाख के जेवर लेकर भाग गए। मामला थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के मोहियापुर गांव का है। बदमाशों ने घर के लोगों के साथ मारपीट भी की और फिर डरा-धमका कर एक कमरे में बंद कर दिया। घर से सारा नगद और कैश लेकर बदमाश चार पहिया गाड़ी से मंगरौली, छपरौली गांव की ओर निगल गए। फिलहाल, लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की चांज कर रही है।

हथियार के दम बप लूटे लाखों

जानकारी के अनुसार ग्रेटर के गांन मोहियापुर में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। लुटेरे पहले घर में घुसे और फिर चाकू और तमंचे के बल पर परिवार को बनाया बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर से सारा कैश और जेवर लेकर भाग गए। इतना ही बदमाशों ने घर के लोगों के साख मारपीट भी की और फिर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस कर रही तलाश

परिवार वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हथियार के दम पर लुटेरों घर में रखा 3 लाख कैश और जेवरात लूटकर चार पहिया वाहन भाग गए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मंगरौली, छपरौली गांव की तरफ भाग गए।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article