ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर स्टंटबाजी करनी पड़ी महंगी, ट्रैफिक पुलिस ने दो कारों पर ठोका भारी जुर्माना

Greater Noida News Today (ग्रेटर नोएडा की खबर ): ग्रेटर नोएडा में युवाओं के खतरनाक स्टंटबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में कुछ युवकों ने सड़कों पर खतरनाक स्टंट किए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दो कारों पर भारी जुर्माना लगाया।

Image

ग्रेटर नोएडा में स्टंटबाजी के खिलाफ एक्शन (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में कुछ युवकों ने सड़क पर गाड़ियों से खतरनाक स्टंट किए, जिनमें वे वाहन से आधे बाहर निकलकर रफ्तार का रोमांच दिखाते नजर आए। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की और उसमें दिख रही दो कारों पर भारी चालान काटा। एक कार पर ₹63,500 जबकि दूसरी पर ₹57,500 का जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो नॉलेज पार्क इलाके का है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article