Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप और मैसेंजर के जरिए युवती के चैटिंग के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने निकलकर आया है। ग्रेटर नोएडा के एक वकील इस प्रकरण के चंगुल में फंस गए। वकील से आरोपी युवती ने वीडियो डिलीट करने के बदले में 20 हजार रुपये की मांग की है। पीड़ित वकील ने कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।
बता दें कि, साइबर क्राइम के साथ-साथ हनीट्रैप के मामले बीते दिनों से बढ़ते जा रहे हैं। दनकौर थाना प्रभारी राधा रमन सिंह ने कहा है कि, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करें। उन्होंने लोगों को ऐसे गिरोह से सतर्क रहने की सलाह दी है।
ये था पूरा प्रकरण
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति जिला कोर्ट में वकील हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि, करीब 7 दिन पहले एक अज्ञात युवती ने फेसबुक पर उनको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसको उन्होंने एड कर लिया। उसके बाद युवती मैसेंजर के जरिए कई दिन तक उनसे बातें करती रही। बाद में उनका नंबर भी युवती ने मांग लिया। पीड़ित का कहना है कि, करीब तीन दिन पूर्व युवती ने व्हाट्सएप के जरिए उनको अश्लील वीडियो कॉलिंग की थी।
ब्लैकमेल कर मांगे रुपए
बता दें कि, आरोपी युवती ने उनको झांसे में लेकर नग्न होने के लिए बोला था। इसके बाद पीड़ित वकील ने युवती का कहना मान लिया था। इसी दौरान युवती ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि, इसके बाद आरोपी युवती ने उनको ब्लैकमेल कर करीब 20 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर उसने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपी के तलाश में लग गई है।
