ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Authority Plan: शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए प्राधिकरण की पहल, प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे फव्वारे, जानिए प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 04:49 PM IST

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सार्थक पहल करते हुए शहर के सभी चौराहों पर फव्वारे लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। इस पहल से शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। जो फव्वारों काम नहीं कर रहे है, उनकी मरम्मत करने का काम करने को कहा गया है। शहर के प्रमुख गोलचक्करों को लाइट से सजाने का निर्दश दिया गया है।

Image

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे फव्वारे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पहले से चौराहों पर लगे फव्वारों की होगी मरम्मत
  • ग्रेटर नोएडा के सभी ब्लैंक स्पॉट, प्रमुख मार्गों की एलईडी लाइट से होगी सजावट
  • शहर के प्रमुख गोलचक्करों पर होगी लाइटिंग

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर की सुंदरता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्रेटर नोएडा के प्रमुख चौराहों पर फव्वारे लगाए जाएंगे। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा में पहले से लगे फव्वारों को दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए हैं।

बता दें कि, प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए सीईओ रितु माहेश्वरी ने निर्देश दिए कि, ग्रेटर नोएडा के गोलचक्करों पर बने सभी वाटर बॉडी को फंक्शनल कर फव्वारे लगाए जाएं। हालांकि परी चौक, सूरजपुर तिराहा, गौड़ चौक, सिटी पार्क समेत कई जगहों पर पहले से फव्वारे चल रहे हैं। जिन जगहों पर फव्वारे नहीं चल रहे हैं उनको दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

लाइटिंग के काम में तेजी लाने का निर्देश

सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा के सभी ब्लैंक स्पॉट, प्रमुख मार्गों, सर्विस रोड, गांवों के प्रमुख रास्तों पर एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अलग-अलग जगहों पर तीन रंगों वाली स्ट्रीट लाइट भी लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। रितु माहेश्वरी ने यूपीपीटीसीएल के सहयोग से बिजली के कार्यों को और तेज कराने के निर्देश दिए हैं।

यहां बनाया जा रहा बिजली घर

जानकारी के लिए बता दें कि, यूपीपीटीसीएल के साथ मिलकर आरसी ग्रीन में 400 केवी का सब स्टेशन, ईकोटेक 10 में 132 केवी का सबस्टेशन, ईकोटेक 8 में भी 132 केवी का सबस्टेशन, अमरपुर में 400 केवी का सबस्टेशन, जलपुरा और नॉलेज पार्क फाइव में बिजली घर और लाइट को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा के प्रमुख गोलचक्करों पर बेहतरीन लाइटिंग के लिए भी निर्देशित किया है। बिजली अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार, इसका रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण ने बिजली विभाग के साथ मिलकर शहर के प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग करने के लिए निर्दश दिए हैं। प्राधिकरण ने पहले ही शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने का निर्देश उद्यान विभाग को दिया हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article