Greater Noida Greenfield Expressway: ग्रेटर नोएडा में हेरिटेज सिटी का विकास किया जा रहा है। इस हेरिटेज सिटी का निर्माण यमुना एक्सप्रेस से जोड़ जाने वाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के किनारे किया जा रहा है। इसके लिए डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तैयार कर लिया गया है। बजा दें कि इस प्रोजेक्ट में एक या दो नहीं बल्कि 5 नए गांवों को शामिल किया गया है, जिसके बाद गांवों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इसके साथ ही बता दें कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे वृंदावन बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेस-वे जोड़ने का काम करेगा। इससे बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो जाएगी।
पीपीपी मॉडल पर विकसित होगी हेरिटेज सिटी
ग्रेटर नोएडा में बनने वाले हेरिटेज सिटी का विकास पीपीपी मॉडल के आधार पर किया जाएगा। इसमें मथुरा और वृंदावन की कला संस्कृति के साथ योग केंद्र, प्राकृतिक चिकित्सालय, पार्क, कथा वाचनालय, लाइट साउंड शो, हाट बाजार, आश्रम, घाट, वन, लेक एंड वाटर बॉडी, हस्तशिल्प बाजार और धर्मशाला आदि का निर्माण किया गया है। इससे अतिरिक्त मिली जानकारी के अनुसार हेरिटेज सिटी की डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। ग्रीन फील्ड के किनारे बनने वाली हेरिटेज सिटी का निर्माण 1220 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन होंगे आसान
यमुना एक्सप्रेस-वे का उपयोग करते हुए वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन करना लोगों के लिए आसान बन जाएगा। जीरो पॉइंट से 101 व 102 किमी के बीच से 6.9 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया है। जानकारी के अनुसार इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई करीब 100 मीटर की होगी और इसका निर्माण चरणों के आदार पर किया जा रहा है। शुरुआती चरण में ये चार लेन का होगा। बता दें के लिए इसके लिए तैयार डीपीआर के लिए अरूवा बांगर, अरूवा खादर, पिपरौली खादर, पिपरौली बांगर, भीम खादर, डांगरौली, पानीगांव खादर, चूरा हंसी, पानी गांव, दीवाना, पोखर छया, सौर गांव की करीब 735 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है।
किसका होगा कितना क्षेत्र
परिकल्पना के अनुसार बनने वाली हेरिटेज सिटी में अपार्टमेंट आदी के लिए कितना क्षेत्र तैय किया गया है। बता दें हेरिटेज सिटी का निर्माण 230 एकड़ में किया जाएगा, जो इस प्रकार है -
टूरिस्ट ट्रैवल फैसिलिटी - 46 एकड़
योगा और वेलनेस सेंटर - 103 एकड़
ग्रीन पार्क - 97 एकड़
मेंकन्वेंशन सेंटर - 42 एकड़
आयुर्वेदा - 35 एकड़
होटल - 26 एकड़
बजट होटल - 19 एकड़
ओल्ड एज होम्स - 10 एकड़
सर्विज अपार्टमेंट - 6 एकड़
इस प्रकार पीपीपी मॉडल के आधार पर ग्रेटर नोएडा में हेरिटेज सिटी का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है।
