Greater Noida: ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे (Peripheral Highway) पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की का टायर से कुचला हुआ ऐसा शव मिला है जिसे देखकर आप विचलित हो जाएंगे। हत्या (Murder) कर शव को फेंके जाने की आशंका है। लड़की के आसपास कोई भी वाहन नहीं मिला है और चेहरा कुचला होने से शव की पहचान नहीं हो सकी है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स (Police Force) मौजूद है। दादरी थाना क्षेत्र का मामला है और शव को कब्जे में लेकर दादरी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
वहीं दूसरे एंगल में यह भी हो सकता है कि दुर्घटना से यह मौत हुई हो। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सभी बिंदुओं की गहनता के साथ जांच की जा रही है। फिलहाल विस्तृत विवरण की जानकारी है।
दिल्ली में आया था ऐसा ही मामला
आपको बता दें कि रविवार को ही बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसके नग्न शव को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गए। महिला का निर्वस्त्र शव और उसके टूटे पैर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। फुटेज में यह भी दावा किया गया है कि पीड़िता से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे एक दुर्घटना बताया। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में मारुति बलेनो में यात्रा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
