क्राइम

दिल्ली में हैवानियत! नशे में धुत लड़कों ने गाड़ी से टक्कर मार लड़की को कई KM तक घसीटा, नग्न अवस्था में मिली लाश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 1, 2023, 07:18 PM IST

Delhi Girl Accident: लड़की के साथ हैवानियत की हद पार की गई है। लड़की को पहले धक्का मारा गया, फिर उसे लगभग 4 किलोमीटर तक उसे घसीटते हुए ले गए। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में लड़की के तन पर कपड़ा तक नहीं बचा। उसकी लाश नग्न अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली।

Image

दिल्ली में लड़की से हैवानियत

Photo : ANI

Delhi Girl Accident: दिल्ली में एक लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। लड़की को नशे में धुत्त लड़कों ने पहले गाड़ी से धक्का मारा और 4 किलोमीटर तक घसीटते गए। जिसके बाद उसकी लाश नग्न अवस्था में मिली।

पहले जताई गई थी रेप की आशंका

पहले, यह संदेह था कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था, फिर घसीट कर ले जाने से पहले उसकी हत्या कर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब कहा है कि रेप नहीं हुआ है। बल्कि एक्सीडेंट के बाद उसे घसीटा गया है।

हैवानियत की हद पार

लड़की के साथ हैवानियत की हद पार की गई है। लड़की को पहले धक्का मारा गया, फिर उसे लगभग 4 किलोमीटर तक उसे घसीटते हुए ले गए। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में लड़की के तन पर कपड़ा तक नहीं बचा। उसकी लाश नग्न अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली।

स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी देते कहा- "दिल्ली की सड़कों पर एक लड़की को नशे में धुत लड़कों ने अपनी गाड़ी से कई किलोमीटर तक घसीटा। उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर मिला। ये बेहद भयानक मामला है। दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रहे हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था थी न्यू ईयर के मौक़े पे ?"

पुलिस ने क्या कहा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस मामले में तड़के करीब 3:24 बजे फोन आया। अधिकारी ने कहा- "कॉल करने वाले ने कहा कि एक लड़की का शव एक बलेनो कार से बंधा हुआ था और घसीटा जा रहा था। कंझावला पुलिस स्टेशन की टीम ने कॉलर से उसके मोबाइल नंबर के माध्यम से बार-बार संपर्क किया। बाद में कॉल करने वाले ने वाहन की पहचान ग्रे बलेनो कार के रूप में की।"

कार्रवाई शुरू

पीसीआर कॉल मिलने के बाद, एक पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और पिकेट लाइन पर तैनात कर्मचारियों को सूचित किया गया। वाहन की तलाश करने का संदेश भी फ्लैश किया गया। बाद में, लगभग 4:11 बजे, पुलिस को कंझावला इलाके में एक शव पड़े होने के बारे में दूसरी पीसीआर कॉल मिली। मौके पर रोहिणी जिले की क्राइम टीम को भी बुलाया गया। क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मृतक के शव को मंगोलपुरी के एसजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि कार का पता लगा लिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article