ग्रेटर नोएडा

खुशखबरी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को मिलने वाला है गंगाजल, 11 सेक्टरों में इस विधि से होगी जलापूर्ति

ग्रेनो वेस्ट के 11 सेक्टरों को अगले 30 दिन में गंगाजल आपूर्ति होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके लिए पाइपलाइन की सफाई का काम अंतिम दौर में है।

Image

प्रतिकात्मक फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में जल्द ही गंगाजल प्लांट बनकर होगा तैयार
  • ग्रेटर नोएडा के 11 सेक्टरों में जल्द सप्लाई होगा गंगाजल
  • अंतिम दौर में पाइपलाइन की सफाई का काम

ग्रेटर नोएडा में जल्द ही गंगाजल प्लांट बनकर तैयार होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्रेनो वेस्ट के 11 सेक्टरों को 30 दिन में गंगाजल आपूर्ति होने लगेगी। नोएडा में 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन नवंबर 2022 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। लिहाजा, ग्रेनो वेस्ट में पानी की किल्लत को ध्यान रखते हुए जलापूर्ति के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पाइपलाइन की लॉकेज को फिट कर दिया गया है। फिलहाल, पाइपलाइन की सफाई का काम अंतिम दौर में चल रहा है। ग्रेनों वेस्ट के सेक्टर- 1, 2, 3, 4, 10, 12, 16, 16वीं, 16सी, टेकजोन-4 समेत 11 सेक्टरों में एक माह के अंदर गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

44 सेक्टरों में गंगाजल की हो रही आपूर्ति

दस साल पहले पड़ी पाइपलाइन को चेक किया जा रहा है। जब तक यूजीआर बनकर तैयार नहीं होता है, तब तक पहले से तैयार पाइपलाइन के जरिए सीधे आपूर्ति की जाएगी। इसमें ओवरहेड वॉटर टैंक की मदद ली जाएगी। अभी 44 सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। प्राधिकरण का दावा है कि 3 से 4 महीने में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पूरी क्षमता के साथ 50 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

नोएडा में 120 एमएलडी का गंगाजल प्लांट तैयार

इधर, नोएडा में भी जल्द ही गंगाजल प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। यहां 120 एमएलडी का गंगाजल प्लांट तैयार किया जाएगा, जिसकी सप्लाई नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से सटे करीब 26 सेक्टरों तक होगा। इस प्लांट को करीब 7 साल पहले मंजूरी मिल चुकी थी। जिसके बाद साल 2018 में इसका निर्माण कार्य भी शुरू किया गया था। अब फिर से प्लांट चालू करने के सभी ट्रायल भी पूरे किए जा चुके हैं।

गाजियाबाद में भी गंगाजल प्लांट बनकर तैयार होगा

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में 120 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) का गंगाजल प्लांट बनकर तैयार होगा। जिससे नोएडा को 90 एमएलडी गंगाजल मिल सकेगा। इस गंगाजल को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से सटे करीब 26 सेक्टरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा गांवों में भी इस गंगाजल की सप्लाई का काम किया जाएगा।

इस प्लांट को चालू करने से पहले सभी ट्रायल हो चुके हैं। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। 90 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास सेक्टरों में की जाएगी। आपको बता दें कि सिद्धार्थ विहार में 10 सोसाइटियां हैं, जहां पहले से दूसरे प्लांट से आपूर्ति की जा रही है। मगर गंगाजल की कमी के कारण सिद्धार्थ विहार के साथ इंदिरापुरम में भी पानी की किल्लत हो रही है। नोएडा में सेक्टर-118 और सेक्टर-127 समेत कई इलाकों में गंगाजल आपूर्ति की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article