Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर के दादरी में एक घर में घुसकर बदमाशों ने लाखों रुपए के गहने और 37 हजार रुपए कैश लूट लिया। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से दादरी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि, बदमाशों ने जाते समय अवैध असलहे से फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात के दौरान घर के भीतर 80 साल की बुजुर्ग महिला और 35 वर्षीय महिला थी। बाकी परिजन हरियाणा में एक शादी के कार्यक्रम में गए हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि, दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मायचा मढ़िया गांव में रहने वाले पीड़ित गुरु दत्त ने पुलिस को बताया है कि, वह अपने परिवार के साथ हरियाणा में एक शादी में गए हुए थे। उनका कहना है कि, उनके घर पर उस समय उनकी 80 साल की मां और 35 वर्षीय पत्नी सीमा अकेली थी। शिकायत में उन्होंने कहा है कि, रात करीब 11:30 बजे दीवार कूदकर 2 लोग उनके घर में घुस गए थे। जिसकी सीसीटीवी फुटेज पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को सौंप दी गई है।
