ग्रेटर नोएडा

दिल्ली-एनसीआर में नकली पनीर का खेल बेनकाब! 1150 किलो बदबूदार पनीर किया गया नष्ट

बुलंदशहर से दिल्ली-एनसीआर में भेजे जा रहे 1150 किलो नकली पनीर को पकड़ा गया है। जिसे बुल्डोजर से गड्ढा खोदकर नष्ट करवाया गया है। गौतमबुद्ध नगर खाद्य सुरक्षा विभाग और जेवर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। जब्त किए गए पनीर के नमूने को जांच के लिए भी भेजा गया है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में नकली पनीर जब्त

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में नकली और दूषित पनीर की सप्लाई किए जाने का बड़ा खुलासा हुआ है। गौतमबुद्ध नगर खाद्य सुरक्षा विभाग और जेवर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली पनीर की बड़ी खेप को पकड़ा गया है। 1150 किलो नकली और बदबूदार पनीर को बुलंदशहर से दिल्ली सप्लाई किया जा रहा था। जिसे मौके से जब्त करके नष्ट करावाया गया है। साथ ही इसके नमूनों को जांच के लिए लैब भी भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जेवर टोल प्लाजा पर पकड़ा गया पनीर

गौतमबुद्ध नगर के खाद्य सुरक्षा विभाग और जेवर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 1150 किलो नकली और बदबूदार पनीर को जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि देर एक रात छोटा टोल प्लाजा, जेवर पर गाड़ी नंबर DL 1LAN 3223 को पकड़ा गया है। जिसमें बड़ी मात्रा में पनीर बरामद हुआ है। प्रथम दृश्य जांच में सामने आया कि पनीर मिलावटी, दूषित और बदबूदार था। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

जमीन में गड्ढा खोदकर पनीर को किया नष्ट

इस दूषित पनीर को बुलंदशहर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इसे जब्त कर लिया। मौके से मिले पनीर के नमूने को लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि बाकी बचे पनीर को बुल्डोजर के माध्यम से गड्ढा खोद के जमीन में गाड़ के नष्ट कर दिया गया है। पनीर की सप्लाई वाले कि पहचान लोकेंद्र सिंह निवासी तलेसरा थाना जहांगीरपुर, जिला बुलंदशहर रूप में हुई है। वह अपनी डेयरी से दिल्ली में पनीर सप्लाई करता था। अधिकारियों का कहना है इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!