ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: सोसाइटी का रखवाला ही निकला चोर, गौतमबुद्धनगर पुलिस की गिरफ्त में सिक्योरिटी गार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 02:24 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर एक निर्माणाधीन सोसाइटी में चोरी करने का आरोप है। आरोपी निर्माणाधीन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी किया करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान के साथ 29 किलो 400 ग्राम एलुमिनियम का तार बरामद कर लिया है।

Image

गौतमबुद्धनगर की बिसरख थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर की बिसरख थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • एक निर्माणाधीन सोसाइटी में चोरी के मामले का खुलासा
  • निर्माणाधीन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी करता था आरोपी

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर की बिसरख थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सिक्योरिटी गार्ड ने एक निर्माणाधीन सोसाइटी से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी उसी निर्माणाधीन सोसाइटी में नौकरी किया करता था और वहीं पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बिसरख थाना की पुलिस ने इसे चार मूर्ति के पीछे नर्सरी वाले रोड से दबोच लिया।

बता दें कि, आरोपी का नाम हरिओम बताया जा रहा है। आरोपी मूल रूप से जनपद रामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान जब्त कर लिया है। इसके साथ ही चोरी के 29 किलो 400 ग्राम एलुमिनियम का तार भी बरामद कर लिया है।

एलुमिनियम का सामान चोरी करता था आरोपी

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, पकड़ा गया हरिओम नाम का आरोपी निर्माणाधीन सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी किया करता था। उसी दौरान यह सोसाइटी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था। निर्माणाधीन सोसाइटी में कार्य चल रहा था, तो वहां पर काफी सामान रखा रहता था। यह वहां से एलुमिनियम का सामान कई बार में चोरी करके ले गया, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि वहां का सिक्योरिटी गार्ड ही चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

गांजा की तस्करी करने वाला दबोचा गया

गौतमबुद्धनगर की बीटा 2 थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने 5 किलो अवैध गांजा बरामद कर लिया है। यह तस्कर ग्रेटर नोएडा में गांजे की छोटी-छोटी 10-10 ग्राम की पुड़िया बनाकर लोगों को बड़े शातिर तरीके से बेचता था। इस गांजे की कीमत लगभग पांच लाख रूपए बताई गई है। इससे पहले भी आरोपी तस्कर पर लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वहीं इस गिरोह के अन्य साथियों की पुलिस खोज कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article