शहर

ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, कुछ घंटों में मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी

Mangesh Tilu Encounter: साजन और मंगेश के बीच नाली की सफाई और कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हत्याकांड की वजह बना।

Image

ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, कुछ घंटों में मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी

Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां पड़ोसी ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान साजन के रूप में हुई है, जो देर रात एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी मंगेश उर्फ टिल्लू (31) ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। साजन को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी अपने एक साथी के साथ कार में फरार होने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मोसरबेयर गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, आरोपी कार से उतरकर भागने लगे और सर्विस रोड के जरिए जंगल की ओर निकलने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में मंगेश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि, उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

नाली की सफाई और कूड़ा डालने को लेकर विवाद

घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साजन और मंगेश के बीच नाली की सफाई और कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हत्याकांड की वजह बना। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ा author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article