शहर

Gorakhpur Traffic Advisory: शहर में 26 अक्टूबर तक रहेगा रूट डाइवर्जन, इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 11:29 AM IST

Gorakhpur Traffic Advisory: गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल, दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर शहर भर में ट्रैफिक पुलिस ने कल मंगलवार से 26 अक्टूबर तक डायवर्जन लागू किया हैं। इस दौरान शहर के बाहर से आने वाली गाड़ियों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया हैं।

Image

Gorakhpur Traffic Advisory: शहर में 26 अक्टूबर तक रहेगा रूट डाइवर्जन, इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

Traffic Advisory In Gorakhpur: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने कल मंगलवार से 26 अक्टूबर तक शहर भर में डायवर्जन लागू किया हैं। इस दौरान शहर के बाहर से आने वाली गाड़ियों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई हैं। हालांकि, शहर के बाहर से आने वाली गाड़ियों को फोरलेन से बाहर ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। वहीं, मूर्ति विसर्जन को लेकर रात में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई हैं, लेकिन एंबुलेंस को जाने दिया जाएगा।

यह है वो रूट

दरअसल, SP ट्रैफिक श्याम देव बिंद ने बताया कि शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। बता दें संतकबीर नगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को और बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होने तक डायवर्जन किए जाएंगे। वहीं, कुशीनगर और देवरिया से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह वाहनें कोनी फोरलेन से रामनगर करजहा, रामनगर करजहा फोरलेन और बाघागाड़ा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगें।

इन रूटों पर होगा डायवर्जन

दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, आटो रिक्शा और ई-रिक्शा के आवाजाही पर मनाही रहेंगी। अलहदादपुर तिराहा से घण्टाघर, नार्मल टैकसी स्टैण्ड से पाण्डेयहाता और घण्टाघर तक, नार्मल से बरफखाना और हांसूपुर तक, हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज/तंरग ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर और घण्टाघर की तरफ, अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ, विजय चौक से अलीनगर और चरनलाल चौक की तरफ, खूनीपुर और साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ, घासी कटरा, मिर्जापुर और लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ, लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक और फलमण्डी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

वहीं, सभी प्रकार के भारी वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चौराहा, खजान्ची चौराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चौकी होकर फरेंदा सोनैली की तरफ जाएंगे।

विजयादशमी शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था

धर्मशाला चौराहा, जेपी हॉस्पिटल, ग्रीन सिटी मोड़, गोरखनाथ थाने के पीछे, लेबर तिराहा, और दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जबकि दुर्गाबाड़ी रेलवे क्रासिंग से झूलेलाल मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के आवाजाही पर रोक रहेंगी। वहीं, सूरजकुण्ड से रामलीला मैदान की तरफ जूलूस समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article