शहर

Goa News: गोवा में चलती SUV के छत पर सोते दिखे बच्चे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Goa News: गोवा के पारा कोकोनट ट्री रोड पर चलती एसयूवी की छत पर सोते दो बच्चों की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो ने लोगों में बाल सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है।

Image

गोवा में चलती एसयूवी पर सोते दो बच्चों का वीडियो वायरल

Goa News: साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है और लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। इसी बीच गोवा से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। गोवा की इस वायरल वीडियो में SUV गाड़ी पर दो बच्चे सोते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि गाड़ी लगातार चल रही है। ये पहली खबर नहीं है। साल का अंत आते-आते गाड़ी पर चढ़ने और घसीटे जाने जैसी कई खबरें देश के अलग-अलग राज्यों से सामने आ रही है। वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद से लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है।

चलती एसयूवी पर सोते बच्चे

नए साल पर कई लोग गोवा जश्न मनाने के लिहाज से पहुंच रहे हैं। इसी बीच एक चिंताजनक वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। इसमें गोवा के फेमस पारा कोकोनट ट्री रोड की है, जहां चलती एसयूवी गाड़ी पर दो बच्चों को सोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगी। चलती गाड़ी पर सोते हुए बच्चों की ये वीडियो बाल सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर रही है।

इतना ही नहीं वीडियो में इस चिंताजनक स्थिति को देखते हुए एक शख्स को एसयूवी चालाक से बच्चों को गाड़ी के ऊपर सोने देने पर सवाल करते देखा जा सकता है, इस पर चालक ने लापरवाही से जवाब देते हुए गाड़ी मोड़ने और रिवर्स लेने की बात कहते सुना गया। इस वीडियो में चौका देने वाली बात ये है कि ये दोनों बच्चे कार चलाने वाले पर्यटक के ही है। इस स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा इस पर्यटके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं इस घटना पर कई औपचारिक शिकायत भी दर्ज की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें