शहर

Manali News: मनाली घूमने आई लड़की की हत्या, बैग में लाश रखकर ठिकाने लगाने की कोशिश

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 16, 2024, 07:09 PM IST

मनाली घूमने आई लड़की की होटल में हत्या कर दी गई और उसके शव को बैग में रखकर ठिकाना लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Manali News: हिमाचल प्रदेश में मनाली के एक होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली थी और वह एक व्यक्ति के साथ सोमवार को मनाली के एक होटल में रुकी थी।

बैग में मिला युवती का शव

पुलिस उपाधीक्षक के डी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को होटल के एक कर्मी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति एक बड़ा सा बैग वाहन में लेकर जा रहा है, जिसपर शक हुआ। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और होटल के बाहर बैग से युवती का शव बरामद किया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी होटल से फरार हो गया था। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को न तो आरोपी की तस्वीर मिली और न ही कोई दस्तावेज, क्योंकि बुकिंग युवती के नाम पर की गयी थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खोज अभियान चलाया और गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद और दोनों के बीच के रिश्ते का पता लगाया जाना बाकी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें