शहर

गाजियाबाद 3 बहनों की आत्महत्या मामले में आया नया ट्विस्ट, एक ही करना चाहती थी Suicide

Ghaziabad Sisters Suicide: तीन बहनों की आत्महत्या के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। अब एक चश्मदीद सामने आया है, जिसने इस आत्महत्या को लेकर अलग ही कहानी बयां की है। चश्मदीद का कहना है कि एक बहन आत्महत्या करना चाहती थी, जबकि दो उसे रोक रही थीं।

Ghaziabad Suicide Case

गाजियाबाद आत्महत्या मामले में चश्मदीद ने बतायी पूरी कहानी

Ghaziabad Sisters Suicide: गाजियाबाद में तीन किशोरियों की आत्महत्या के बारे में जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। बताया जा रहा है कि उन्हें मोबाइल गेम खेलने की आदत थी और पिता ने उनसे फोन छीन लिया था, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनका लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस बीच एक पड़ोसी ने दावा किया है कि उसने तीनों लड़कियों को 9वें फ्लोर से कूदते हुए देखा था। चलिए जानते हैं पड़ोसी ने क्या दावा किया और यह पूरा मामला क्या है?

गाजियाबाद में जिन तीन लड़कियों ने 9वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या की, उनके पड़ोसी अरुण सिंह का दावा है कि उन्होंने अपनी आंखों से यह घटना देखी है। उनका दावा है कि तीनों में से एक ने 9वें फ्लोर से कूदने की कोशिश की, जबकि बाकी की दो बहनें उसे ऐसा करने से रोक रही थीं। दोनों लड़कियों ने अपनी बहन को ऊपर खींचने की कोशिश की, लेकिन तीनों ही 9वें फ्लोर से गिर गईं, जिसमें तीनों की मौत हो गई।

चश्मदीद अरुण सिंह का कहना है कि इससे पहले वह कुछ कर पाते, किसी को फोन करके उन्हें रोक पाते वह तीनों नीचे गिर गईं। अरुण सिंह का कहना है कि तीन बहनों में से एक आत्महत्या करना चाहती थी, जबकि दो उसे बचाने की कोशिश कर रही थीं। कुछ ही देर में तीनों लड़कियां सिर के बल नीचे गिर गईं। उनका कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया।

बता दें कि 12, 14 और 16 साल की तीन लड़कियों की आत्महत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देर रात 2.15 बजे यह घटना हुई, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक पॉकेट डायरी में 8 पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें लिखा है - "A true life story. Is diary me jo kuch bhi likha hai woh sab padh lo kyuki ye sab sach hai Read now. I'm really sorry. Sorry, Papa." इसके साथ ही नीचे एक रोता हुआ इमोजी भी बनाया है।

खबरों के मुताबिक तीनों बहनों को मोबाइल गेम खेलने की लत थी। खबरों के मुताबिक वह एक टास्क आधारित ऑनलाइन कोरियन गेम खेलती थीं। पुलिस के अनुसार उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है, 'कोरियन कल्चर से हमें प्यार है... और हमें दूर किया जा रहा है। आपने हमें कोरियन से दूर करने का प्रयास किया, अब आपको पता चल गया होगा कि हम कोरियन से कितना प्यार करते हैं।'

बताया गया कि तीनों बहनें कोरियन गीत, फिल्में, कार्टून, गेम्स और Youtubers से काफी प्रभावित थीं। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि गेम्स के बारे में भी जानकारी मिली है, लेकिन कोई टास्क बेस्ड गेम्स नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसा अभी तक कि जानकारी में सामने आया है। बताया गया कि लड़कियां गेम्स भी खेलती थी, लेकिन जो प्ले स्टोर पर होती थी, कोई कोरियन गेम नहीं है।

पता चला है कि परिवार 3 साल पहले ही यहां शिफ्ट हुआ है और लड़कियां कोविड के बाद से ही स्कूल नहीं जा रही थीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
Digpal Singh author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article