गाजियाबाद

UP: ट्रेन के आगे कूद दी जिस युवक ने जान, उसकी छाती पर 'I Love U' के साथ गुदे मिले लड़कियों के नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:09 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-2 में एक युवक ने दिल्‍ली-गाजियाबाद रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक के सीने और दोनों हाथों पर कई लड़कियों और भगवान का नाम गुदा हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्‍द ही मृतक युवक की पहचान कर ली जाएगी।

Image

ट्रेन के आगे कूद कर युवक न दी जान

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो
KEY HIGHLIGHTS
सुबह के समय दिल्‍ली की तरफ जाने वाली ट्रेन के सामने लगाई छलांग

आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी युवक की नहीं हो पाई पहचान

पुलिस ने दूसरे थानों को भेजी तस्‍वीर, इंटरनेट मीडिया का भी ले रही सहारा


Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-2 में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक रविवार सुबह दिल्‍ली-गाजियाबाद रेलवे लाइन पर पहुंचा और ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई है। करीब 30 वर्षीय युवक के सीने पर कई लड़कियों के नाम का टैटू बना हुआ है। साथ ही आई लव यू भी लिखा गया है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुबह एक युवक ने गाजियाबाद की तरफ से दिल्ली की ओर जा रही एक ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जिसके बाद इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से बातचीत कर युवक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

सीने और हाथों पर गुदे हैं कई लड़कियों और भगवान के नाम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक युवक के सीने पर कई लड़कियों के नाम गुदे हैं। इन सभी नामों के नीचे आई लव यू लिखा हुआ लिखा हुआ था। इसके अलावा मृतक के दाहिने हाथ पर जय माता दी और ओम का टैटू बना हुआ है। वहीं, बायें हाथ पर भी त्रिशूल व ओम लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार, युवक के पास से न तो मोबाइल मिला है और न ही पर्स, इसलिए युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एसपी नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। युवक की तस्‍वीर को जिले के सभी थानों के अलावा आसपास के जनपदों की पुलिस के पास भी भेजा गया है। साथ ही पुलिस इंटरनेट मीडिया का भी सहारा ले रही है। पुलिस को उम्‍मीद है जल्‍द मृतक की पहचान कर ली जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article