गाजियाबाद

कुत्ते को लेकर NCR में फिर विवादः 22 साल की लड़की ने 79 बरस के बुजुर्ग को दी गालियां, फिर यूं की मारपीट!

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 2, 2023, 08:14 PM IST

Ghaziabad News in Hindi: वैसे, कुत्ते को लेकर हुए विवाद का दिल्ली-एनसीआर में कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कुत्तों के काटने और उन्हें लेकर नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक में लड़ाई-झगड़े हो चुके हैं।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Ghaziabad News in Hindi: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) के गाजियाबाद की एक हाईराइज सोसायटी में बुजुर्ग के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आवारा कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर यह विवाद हुआ। मंगलवार (एक अगस्त, 2023) का यह मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक टाउनशिप का है। आरोप है कि वहां आवारा कुत्ते को खाना खिलाने पर टोकने के चलते 22 साल की औरत ने 79 साल के बुजुर्ग को गालियां दीं और उनके साथ मारपीट को अंजाम दिया।

वैसे, कुत्ते को लेकर हुए विवाद का दिल्ली-एनसीआर में कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कुत्तों के काटने और उन्हें लेकर नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक में लड़ाई-झगड़े हो चुके हैं।

Woman thrashes Old Man

माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर बुजुर्ग के साथ बदसलूकी करते हुए महिला का यह फोटो सामने आया है।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ महीनों में कई सारे लोग कुत्तों के काटने से जुड़ी घटनाओं का शिकार हुए। जून में क्रॉसिंग रिपब्लिक टाउनशिप में पिटबुल कुत्ते के हमले में सात साल का एक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया था। वह इस दौरान खेल रहा था और तभी कुत्ते ने आकर उस पर हमला बोल दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था और पुलिस थाने में एक्शन को लेकर मांग उठाई थी।

वहीं, एक और केस में नोएडा के सेक्टर 29 में ब्रह्मपुत्र मार्केट के पास मई में आर्मी के सेवानिवृत्त मेजर के पालतू कुत्ते ने महिला को काट लिया था, जिसके बाद एक्स-मेजर के खिलाफ शिकायत दी गई थी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें