गाजियाबाद

Diwali & Chhath 2025: 13 दिनों तक मेरठ से दिल्ली, लखनऊ और हरिद्वार के लिए 24 घंटे मिलेंगी यूपी रोडवेज की बसें

दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा योजना शुरू की है। मेरठ क्षेत्र से दिल्ली, नोएडा, हरिद्वार, बिजनौर, शामली और अन्य प्रमुख शहरों के लिए 13 दिनों तक 24 घंटे बसें संचालित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Image

त्योहारों पर चलेंगी 24 घंटे बसें (सांकेतिक तस्वीर|PTI)

Photo : PTI

Special Buses For Chhath & Diwali 2025: दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम ने बड़ा कदम उठाया है। मेरठ क्षेत्र से दिल्ली, नोएडा, हरिद्वार और अन्य प्रमुख शहरों के लिए 13 दिनों तक 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

13 दिनों तक दौड़ेंगी बसें

यूपी रोडवेज का यह विशेष संचालन 13 दिनों की अवधि के लिए होगा, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े। मेरठ, बिजनौर, नोएडा, दिल्ली, हरिद्वार, हस्तिनापुर और शामली जैसे उच्च मांग वाले रूटों पर चौबीसों घंटे बसें चलाई जाएंगी।

मेरठ डिपो से बसों की तैनाती योजना

मेरठ डिपो अधिकारी के मुताबिक इस अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर बसों की विशेष तैनाती की गई है। दिल्ली के लिए 25, देहरादून के लिए 20, कोटद्वार के लिए 25, शामली के लिए 30 और ऋषिकेश के लिए 35 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ और गोरखपुर के लिए 4-4, अंबाला के लिए 3, अजमेर और जयपुर के लिए 2-2 तथा करनाल के लिए 1 बस की व्यवस्था की गई है। सभी रूट्स पर बसें 24 घंटे संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को रात में भी यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना

त्योहारों के दौरान संचालन को निर्बाध बनाए रखने के लिए रोडवेज ने कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। एक अधिकारी के मुताबिक, ड्राइवर और कंडक्टर के लिए, 12 दिनों में 3,600 किलोमीटर पूरा करने पर 4,800 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा और 13 दिनों में 3,900 किलोमीटर की दूरी तय करने पर 5,850 रुपये का मानदेय मिलेगा। वहीं डिपो और वर्कशॉप कर्मियों के लिए

त्योहार अवधि में लगातार काम करने पर क्रमशः 2,100 रुपये और 2,500 रुपये का बोनस दिया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें