गाजियाबाद

UP News: 200 करोड़ रुपए की संपत्ति हड़पने के लिए की फर्जी शादी, अब तक कर चुकी थी 7 शादियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 03:52 PM IST

Fake Marrige Gang Exposed: 200 करोड़ रुपए की संपत्ति हड़पने के मामले में कॉलेज मालकिन के मंदबुद्धि बेटे से मेड की फर्जी शादी कराई। उसके बाद मेड ने मालकिन के घर पर कब्जा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने संपत्ति हड़पने वाले गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।

Image

UP News: 200 करोड़ रुपए की संपत्ति हड़पने के लिए की फर्जी शादी, अब तक कर चुकी थी 7 शादियां

Fake Marrige Gang Exposed: यूपी के गाजियाबाद में फर्जी शादी कर संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि 200 करोड़ रुपए की संपत्ति हड़पने के मामले में कॉलेज मालकिन के मंदबुद्धि बेटे से मेड की फर्जी शादी कराई। उसके बाद मेड ने मालकिन के घर पर कब्जा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने संपत्ति हड़पने वाले गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है।

नौकरानी बनकर गई घर में

दरअसल, आरोपी महिला प्रीति कॉलेज मालकिन के घर में नौकरानी बनकर गई। मालकिन को इस बात के लिए राजी कर लिया कि वो शादी के बाद उनके मंदबुद्धि बेटे का ख्याल रखेगी। कॉलेज मालकिन कैंसर पीड़ित थी। हालांकि अगस्त वह में हॉस्पिटलाइज्ड हो गईं। इस बात का फायदा उठाकर प्रीति ने हॉस्पिटल के कमरे में ही उनके बेटे को वरमाला पहना दी, फोटो खिंचा लिया और उनकी बेटे की पत्नी बन गई।

पूरी प्रॉपर्टी पर कर ली कब्जा

हालांकि कैंसर पीड़ित मालकिन की 7 अगस्त को मौत हो गई। इसके बाद प्रीति पूरी प्रॉपर्टी पर काबिज हो गई। उसने घर में कब्जे के लिए अपने कई परिचित भी बुला लिए। लेकिन कॉलेज मालकिन की मृत्यु पर जब उसकी बेटी घर आई तो पता चला कि मंदबुद्धि भाई की हवा-हवाई शादी भी हो चुकी है। यह सब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो मामला का खुलासा हुआ।

कर चुकी थी 7 शादियां

गनीमत यह रही कि कॉलेज मालकिन मरने से पहले प्रॉपर्टी की वसीयत अपने बेटे के नाम करके चली गई थीं। वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि प्रीति अब तक 7 शादियां कर चुकी है। वो ऐसे अमीर परिवारों को टारगेट करती है, जिनके बच्चे दिव्यांग हों, मंदबुद्धि हों या ज्यादा उम्र की वजह से शादी नहीं हो रही हो। ऐसे घरों में वो शादी करके अमीरों पर दहेज एक्ट, रेप केस, छेड़छाड़ केस लगाकर पैसा वसूलती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article